Oppo Find N: लॉन्च से पहले लीक हुए Oppo के पहले फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन
Oppo अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस Inno Day 2021 इवेंट पर 15 दिसंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन की एक झलक दिखाई थी मगर अब Oppo Find N के प्रेस रेंडर लीक हो गए हैं, जो इस डिवाइस की डिजाइन के साथ कुछ फीचर्स की भी जानकारी दे रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।
डिजाइन
जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने ट्विटर पर Oppo Find N के कथित रेंडर साझा किए हैं, जो इस फोन की डिजाइन को हर एंगल से दिखा रहे हैं। Evan Blass की ट्वीट हमें इस डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।इन फोटोज को देखें तो ओप्पो फाइंड एन स्मार्टफोन का डिजाइन गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 के जैसा होगा।
OPPO Find N pic.twitter.com/MMzGo5270U
— Ev (@evleaks) December 10, 2021
— Ev (@evleaks) December 10, 2021
इस फोन में दाईं तरफ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर नजर आ रहा है, नीचे की तरफ USB पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है, बाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर्स हैं और बाहिरी हिस्से पर एक पंच-होल स्क्रीन है। अन्दर की तरफ लगी हुई स्क्रीन में भी एक पंच-होल कैमरा नजर आ रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
van Blass द्वारा साझा की ट्वीट हमें इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताती है। इसके मुताबिक, Oppo Find N में एक 2K OLED स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे Adreno 660 GPU के साथ पेयर किया जाएगा।
फोन की बैक पर 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है और सामने एक 32MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इस डिवाइस में 4,500mAh बैटरी हो सकती है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह डिवाइस 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है।
