Y12s जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में|
Vivo-Y12s-okayprice
Hindi News

Y12s जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में|

VIVO के नए स्मार्टफोन Vivo Y12s की जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री होने वाली है। हाल में इस फोन को BIS यानी कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने भी सर्टिफाई कर दिया है। अब यह तय माना जा रहा है कि वीवो Y12s जल्द भारत में लॉन्च होगा। VIVO Y12 के इस अपग्रेडेड वर्जन को कंपनी पिछले महीने ही इंडोनेशिया, जॉर्डन और वियतनाम में लॉन्च कर चुकी है।

VIVO Y12s के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y12s फोन में 6.51 इंच का एचडी+ IPS डिस्प्ले है जिसकी रेजॉलूशन
1600×720 पिक्सल है। इसकी डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। 4 जीबी तक के रैम के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है।

best deal on mobile

इस फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा लगा है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की मेमरी जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मिल जाते हैं। फोन की कीमत 10 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 11999 से शुरू हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment

Pin It on Pinterest