Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन, 23 जुलाई को होगा लॉन्च, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशनस
Samsung के सबसे सस्ते 5G फोन Samsung Galaxy A22 5G की लॉन्चिंग 23 जुलाई 2021 को होगी। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक टीजर पोस्ट जारी करके Samsung Galaxy A22 5G की लॉन्चिंग डेट का ऐलान किया है। Samsung की तरफ से 21 जून को जारी ट्वीट में कहा गया कि बस 2 दिन बाद मौजूद होगा Samsung Galaxy A22 5G फोन। कंपनी का दावा है कि यह लैग फ्री, रियर टाइम गेमिंग 5G फोन होगा, जो 11 बैंड 5G को सपोर्ट करेगा।
Gear up for lag-free, real-time gaming on 5G.
— Samsung India (@SamsungIndia) July 21, 2021
11 band 5G network support of #GalaxyA225G will guarantee uninterrupted 5G access. Just 2 days to go. Stay Tuned. #Samsung pic.twitter.com/fhw9cU1uap
संभावित स्पेसिफिकेशनस
डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच की FHD+ LCD डिसप्ले हो सकती है। फोन में वाटर ड्रॉप नॉच स्टाइल Infinity-V डिस्प्ले मिलेगा। फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। वही 800 nits का पीक स्क्रीन ब्राइटनेस दिया जा सकता है।
Galaxy A22 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP डेफ्थ सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 8MP का कैमरा मिल सकता है।
प्रोसेसर सपोर्ट के लिए Samsung Galaxy A22 5G में ऑक्टा-कोर Mediatek Dimensity 700 दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 15W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड OneUI 3.1 पर काम करेगा।
संभावित कीमत
Samsung Galaxy A22 को भारत में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। वहीं इसके 5G वेरिएंट को भी यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy A22 5G के बेस वेरिएंट को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।