Nokia ने किये दो नए स्मार्टफोन्स लांच, कम कीमत में मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
nokia3.4-okayprice
Hindi News

Nokia ने किये दो नए स्मार्टफोन्स लांच, कम कीमत में मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने Nokia के दो नए स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इन फोन्स को Nokia 3.4 और Nokia 2.4 नाम दिया गया है. कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू नहीं की है. लेकिन इनकी कीमतों के बारे में खुलासा कर दिया गया है.

Nokia 3.4 स्मार्टफोन को अक्टूबर की शुरुआत में सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा. बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 159 EUR है जो भारतीय रुपये में 13,700 रुपये होगी. यह डिवाइस Fjord, Dusk और Charcoal कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

best deal on mobile

वहीं Nokia 2.4 को सितंबर के अंत में ग्लोबली बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है. इस फोन की वैश्विक बाजार में शुरुआती कीमत 119 EUR है जो की भारतीय रुपये में 10,260 रुपये होती है. यह फोन भी Dusk, Fjord और Charcoal कलर ऑप्शन में आएगा. हालांकि कंपनी ने Nokia 3.4 और Nokia 2.4 की इंडिया में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. कंपनी का दावा है कि फोन को दो साल तक एंड्रॉइड की मेजर अपडेट मिलती रहेगी.

Nokia 2.4 की स्पेसिफिकेशन

Nokia 2.4 में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 6.5 इंच की स्क्रीन है. फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है. फोन में 4,500mAh बैटरी है, जो Android 10 OS के साथ आता है. फोन 2/3GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन है.

Nokia 3.4 की स्पेसिफिकेशन

Nokia 3.4 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट आने की उम्मीद है, एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है. फोन में एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.52-इंच का डिस्पले है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 द्वारा ऑपरेट किया जाएगा. फोन में 4,000mAh बैटरी है, जो स्टैंडर्ड 10 वॉट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. ट्रिपल कैमरा सेटअप प्राइमरी 13MP लेंस के साथ आता है, एक 5MP लेंस और तीसरा 2MP सेंसर है. फोन में पंच होल के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

Related posts

Leave a Comment

Pin It on Pinterest