जून महीने में लॉन्च होने वाले हैं ये चार 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
new-5gsmartphone-in-june-okayprice
Hindi News

जून महीने में लॉन्च होने वाले हैं ये चार 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

अगर आप अभी अपने लिए नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपको जून 2021 में लॉन्च होने वाले खास 5G स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं।

इस महीने भारत में लॉन्च होने वाले 5G स्मार्टफोन में Poco M3 Pro, OnePlus Nord CE 5G, iQoo Z3 स्मार्टफोन, और Realme GT 5G शामिल हैं।

Poco M3 Pro

Poco कपनी ने अपने नए 5G फ़ोन Poco M3 Pro की लॉन्चिंग डेट की घोषणा भी कर है। यह स्मार्टफोन 8 जून को भारत में लांच होगा और एक्सक्लूसिवली Flipkart पर मिलेगा। भारत की इसकी संभावित कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। खास बात है कि 5G सपोर्ट के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। इसे MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा।
इस फ़ोन में 48MP कैमरा , और 5,000mAh बैटरी मिलेगी।

OnePlus Nord CE 5G

OnePlus Nord CE 5G फोन भारतीय बाजार में 10 जून को लॉन्च होगा। भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। जहां तक स्पेशिफिकेशन की बात है तो इस स्मार्टफोन में 90Hz डिस्प्ले मिल सकती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 64 MP कैमरा , और 4500mAh बैटरी मिलेगी।

iQoo Z3 स्मार्टफोन

Vivo का सब-ब्रांड iQoo भारत में अपना iQoo 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह 8 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। iQoo Z3 स्मार्टफोन को इस साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन के अनुसार, यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Realme GT 5G

जून महीने में इसके साथ ही Realme अपना गेमिंग स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। कंपनी ने अभी तक इस बारे में जयादा जानकारी नहीं दी है । लेकिन नया स्मार्टफोन Realme GT 5G कंपनी के इवेंट पेज पर कमिंग सून के साथ लिस्ट हो गया है। इससे यह साप हो गया है कि Realme GT 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment

Pin It on Pinterest